BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

Advertisment

: 'आप' ने झोंकी ताकत, केजरीवाल और मान ने किया रोड शो, पार्टी प्रत्याशी के लिए मांगे वोट

Admin

Sat, Nov 4, 2023

रायपुर.

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में पहले चरण से पहले आम आदमी पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की छत्तीसगढ़ में चुनावी रैली है। आम आदमी पार्टी राज्य में इस वर्ष होने वाले चुनाव में बेहतर स्थान हासिल करने की कोशिश में है क्योंकि 2020 में अजीत जोगी के निधन के बाद जेसीसी (जे) लगभग हाशिए पर चली गई है।

इसी कड़ी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ संगठन महासचीव संदीप पाठक जांजगीर-चांपा के अकलतरा में अंबेडकर चौक से  अकलतरा रेलवे स्टेशन तक पार्टी प्रत्याशी आनंद प्रकाश मिरी के पक्ष में रोड शो किया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों को सम्बोधित किया उन्होंने अकलतरा की जनता को स्वागत के लिए धन्यवाद किया और कहा कि कांग्रेस का घोषणा धोखा है,अकलतरा की जनता से कहा आप लोग का घर से निकलना ही बदलाव को दिखा रहा है। मान ने कहा कि हमने पंजाब में झाड़ू से कीचड़ की सफाई कर दी राजगुरु, चंद्रशेखर आजाद, की कुर्बानी को याद किया आप पार्टी ने गरीबों के बच्चों को भी अच्छी शिक्षा देने का काम शुरू किया।

अरविंद केजरीवाल ने शास्त्री चौक में अकलतरा की जनता से कहा कि आप लोगों को देखकर मजा आ गया। अकलतरा क्षेत्र में आजादी के बाद भी जनता को स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पा रही है। बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं ने शोषण किया और भ्रष्टाचार कर अपने सात पुस्तो के लिए धन इकट्ठा कर लिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें