BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: तेज रफ़्तार वाहन ने ली मासूम की जान...

Admin

Thu, Feb 16, 2023
रमेश बत्रा तिल्दा नेवरा | समीप्य ग्राम टंडवा में रोड व पुलिया निर्माण का कार्य चल रहा है | इसी बीच लकेश्वर पिता संतोष यदु उम्र 11 वर्ष ग्राम टंडवा निवासी परीक्षा देने स्कूल जा रहा था | तभी निर्माण कार्य में लगे तेज रफ्तार पानी टेंकर वाहन ने बच्चे को अपने चपेट में ले लिया, वहीँ टैंकर की चपेट में आने से बच्चे ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया | बताया जा रहा है कि टैंकर कॉन्ट्रैक्टर कंपनी खैतान रायपुर का है |  बच्चे की मौत की खबर लगते ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और बच्चे की शव को सड़क पर रखकर ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया | चक्काजाम होने से दोनों तरफ सैकड़ों की तादात में वाहन खड़े हो गए | सुचना मिलने पर पूरा प्रशासन अमला घटनास्थल पर तत्काल पहुंचा और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की पर ग्रामीण किसी की बात मानने के लिए तैयार नहीं थे | शव को सड़क पर रखकर बच्चे के परिवार के लिए ग्रामीणों ने 20 लाख रुपए मुआवजे की मांग करने लगे | पूरा प्रशासनिक अमला ग्रामीणों को समझाते मानो थक सा गया फिर थाना प्रभारी सुदर्शन ध्रुव ने एक और प्रयास करते हुए ग्रामीणों को समझाने की सफल कोशिश की सुदर्शन ध्रुव के न्याय दिलाने के वादे से ग्रामीणों ने चक्काजाम छोड़ शव को उठाने की अनुमति दी तब पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया | जब हमारी टीम बच्चे के स्कूल जाकर प्रधानध्यापक से जानकारी ली तब उन्होंने बताया की बच्चा बहुत होनहार था लकेश्वर यदु परीक्षा देने के लिए जा रहा था तब यह दुर्घटना घटी | वहीँ पुलिस ने आरोपी टैंकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है |

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें