BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: नेहरू स्टेडियम में आज निर्भया दिवस के मौके पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया, स्कूली बच्चों को सिखाए गए आत्मरक्षा के गुण

Admin

Sat, Dec 16, 2023

इंदौर
 नेहरू स्टेडियम में आज निर्भया दिवस के मौके पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों को आत्मरक्षक के गुण सिखाए गए, साथ ही आपातकालीन स्थिति में किस तरीके से व्यवहार करना है उसके भी कई टिप्स बच्चियों को दिए गए।दरअसल, दिल्ली में हुए निर्भया कांड के बाद से ही आज 16 दिसंबर के दिन को निर्भया दिवस के रूप में बनाया जाता है।

 जिसमें महिला सुरक्षा को लेकर विभिन्न प्रकल्प चलाए जाते हैं, इसी कड़ी में आज नेहरू स्टेडियम में भी बच्चों के लिए एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें निजी संस्था के द्वारा बच्चों को मार्शल आर्ट्स के जरिए आत्मरक्षा में गुण सिखाए गए, वहीं आपातकालीन स्थितियों में बच्चियों को किस तरीके से उससे निपटना और व्यवहार करना चाहिए उसके भी कई टिप्स दिए गए, वहीं महिला सशक्तिकरण को लेकर आयोजित हुई इस विशेष कार्यशाला में कलेक्टर के साथ ही नगर निगम और जिला प्रशासन के कई अधिकारी शामिल हुए, तो वहीं भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित कई विधायक  और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें