BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: छत्तीसगढ़ : आलपरस में एक इनामी नक्सली गिरफ्तार

Admin

Thu, Dec 21, 2023

रायपुर.

बीएसएफ एवं जिला पुलिस बल डीआरजी की संयुक्त टीम नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर नक्सली ग्रस्त सर्चिंग के लिए निकली हुई थी। वहीं, पुलिस टीम द्वारा ग्राम आलपरस के पास 10 वर्षों से सक्रिय माओवादी जनताना सरकार अध्यक्ष सुंदर दुगा को गिरफ्तार किया है। सुंदर दुगा कोयलीबेडा थाना क्षेत्र में हुए अपराधों में शामिल था।

जैसे कि मजदूरों के साथ मारपीट, वाहनों में आगजनी, ब्लास्ट, सुरक्षा बलों से हथियार लूटने और जानमाल का नुकसान पहुंचाने की नीयत से फायरिंग, आईडी विस्फोट किया जाना। दुगा कई अपराधों में शामिल था, जिसे गिरफ्तार कर न्यायलय मे पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

महाराष्ट्र बॉर्डर से पकड़ा एक लाख का इनामी नक्सली
छत्तीसगढ़ के नवगठित जिले मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी (MMA) में पुलिस ने एक नक्सली को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नक्सली पर एक लाख रुपये का इनाम है। वह कई वारदातों में शामिल रहा है। जवानों ने उसे छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर से पकड़ा है। उसके पास से 12 बोर की बंदूक और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। MMA के एसपी अक्षय कुमार ने शनिवार को इनामी नक्सली के पकड़े जाने का खुलासा किया है। एसपी अक्षय कुमार ने बताया कि, नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत थाना मदनवाडा से जिला बल और डीआरजी टीम सर्चिंग ऑपरेशन पर निकली थी। इस दौरान जवान ग्राम सहपाल, कोकु, खुरसेकला, बोरकनहार और करटोला की ओर रवाना हुए थे। कोहेकुसे और खुरसेफला के जंगल में तीन-चार लोग दिखाई दिए जो जवानों को देखकर छिपने लगे। इस पर घेराबंदी कर एक को जवानों ने पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि पकड़ा गया आरोपी मदनवाड़ा के सहपाल गांव निवासी प्रेम गावडे उर्फ चैनू घावडे है। वह नक्सली संगठन में मदनवाड़ा-कोकु संयुक्त एलओएस का सदस्य है और 2016 से सक्रिय है। इस दौरान वह कई नक्सली वारदातों में शामिल रहा है। उससे हुई पूछताछ के आधार पर जवानों ने छिपाए गए हथियार भी जब्त किए हैं। उन्होंने बताया कि मानपुर का इलाका जिला बस्तर और महाराष्ट्र से जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें