BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: छत्तीसगढ़ के कांकेर और नारायणपुर सीमावर्ती गांव के नजदीक बीएसएफ का एक निजी वाहन पलट गई, दुर्घटना में 15 जवान घायल, चार की हालत गंभीर

Admin

Fri, Jan 5, 2024

कांकेर
छत्तीसगढ़ के कांकेर और नारायणपुर सीमावर्ती गांव के नजदीक बीएसएफ का एक निजी वाहन पलट गई। वाहन पलटने से बीएसएफ 162वीं वाहिनी के 15 जवान घायल हो गए। इनमें चार जवान गंभीर रूप से घायल हैं।

नक्सली इलाके में तैनात थे जवान
जानकारी के अनुसार, इन जवानों की कांकेर जिले के अंतागढ़ में नक्सली इलाके में तैनाती थी। यह घटना करीब दोपहर 12 बजे रावाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत कुम्हारी के पास हुई, जब वाहन का स्टेरिंग फेल हो गया और वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

छुट्टी पर निकले थे बीएसएफ जवान
बता दें कि ये सभी जवान छुट्टी पर निकले थे, जब यह हादसा हुआ। इस मामले पर नारायणपुर एसपी पुष्कर शर्मा ने कहा कि यह घटना नारायणपुर और जिला कांकेर के सीमावर्ती इलाके में घटी। उन्होंने कहा, स्टेरिंग फेल होने से वाहन पलटी और इसमें 15 जवान घायल हो गए।

इलाज के लिए रायपुर भेजे गए जवान
पुलिस अधिकारी ने कहा कि जवानों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि चार से पांच जवान गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि अन्य जवानों की स्तिथि सामान्य है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें