BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: रायपुर के कबाड़ यार्ड में लगी भीषण आग

Admin

Mon, Oct 30, 2023

रायपुर.

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में भीषण आग लग गई। इससे पूरे इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है। फैक्ट्री से आग निकलता देखकर आने जाने वाले राहगीरों में भी हड़कंप मच गया। यह घटना बीती शनिवार रात की है, जहां कबाड़ी यार्ड में आग लग गई। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस समेत फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां भी पहुंची। फिलहाल, आग पर काबू पा लिया गया है।

गोदाम में आग लगने के बाद पुलिस के साथ ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल की चार गाड़ियां आग बुझाने में लगी रहीं। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अब तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। हालांकि आग लगने की वजह शार्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, खमतराई थाना क्षेत्र अंतर्गत गिरधारी साहू के कबाड़ गोदाम में आग लगी है। यह बीती शनिवार रात की घटना है। गोदाम में अधिक मात्रा में प्लास्टिक होने के कारण आग तेजी से फैलती गई और बड़ा आकार ले ली। वहीं आग की लपटें दूर तक दिख रही थी। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पहुंची। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें