BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: टाटीबंध ओवरब्रिज में हिट एंड रन, दुकान से घर जा रहे युवक को कुचलकर भागी गाड़ी...

Admin

Mon, Jan 15, 2024

शहर में तेज रफ्तार गाड़ियां लगातार लोगों की जान ले रही है। टाटीबंध ओवरब्रिज के ऊपर रविवार शाम 7 बजे हिट एंड रन में एक और युवक की मौत हो गई। अज्ञात गाड़ी का ड्राइवर युवक को कुचलते हुए भाग गया।

युवक का शव कई देर तक ओवरब्रिज पर ही पड़ा रहा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। शव को एम्स के मरचूरी में रखवा दिया गया है। जेब में मिले आईडी से युवक की पहचान हुई। उसके बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस हादसा करने वाली गाड़ी की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि संजय नगर में रहने वाला समीर रईस (37) की चंदनडीह में राशन दुकान है। वह रविवार शाम दुकान बंद कर अपनी बाइक से घर जाने के लिए निकला था।

ब्रिज के ऊपर पीछे से अज्ञात गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। समीर सड़क पर फेंका गया। गाड़ी उसे कुचलते हुए चली गई। समीर का सिर व चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ है।

पुलिस ने अज्ञात गाड़ी के खिलाफ हिट एंड रन का केस दर्ज कर लिया है। अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे से गाड़ी की तलाश की जा रही है। इससे पहले भी एक एसयूवी ने महिला की जान ले ली थी। उनके बच्चे को भी गंभीर चोटें आई थी। तेज रफ्तार थार ने उनके घर के बाहर ही इतनी जोरदार टक्कर मारी थी कि मां और बेटा बहुत दूर तक फेका गए थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें