BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

Advertisment

: शिप्रा में एक के बाद एक 8 सिलेंडर फटे, दुकान की दीवार ढही, धमाकों दहला गया शिप्रा

Admin

Sat, Dec 9, 2023

इंदौर
 इंदौर के पास शिप्रा में एक दुकान में रखे कई गैस सिलेंडरों में ब्लास्ट हो गया। जिससे दुकान में आग लग गई, एक के बाद एक 8 धमाके हुए। धमाके इतने तेज थे कि दुकान की दीवारें तक ढह गईं, इस हादसे में दो लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे वाली दुकान से सटी दो अन्य दुकानों में भी आग लग गई।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए देवास के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक पिपल्या का रहने वाला मनीष पटेल छोटे गैस सिलेंडर और बर्तन बेचने का कार्य करता है। गैस री-फीलिंग के दौरान ये घटना घटी है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें