BREAKING NEWS

खाद-बीज की उपलब्धता की होगी समीक्षा

बेबी डू डाई डू का टीजर जारी, एक्शन-रोमांच से है भरपूर

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

Advertisment

: नक्सली हिंसा के बीच 70.87 फीसदी मतदान

Admin

Wed, Nov 8, 2023

सुकमा.

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के पहले चरण के तहत मंगलवार को मिजोरम की सभी 40 और छत्तीसगढ़ की 20 सीटों पर वोट डाले गए। मिजोरम में 77.40 फीसदी मतदान हुआ। वहीं छत्तीसगढ़ में नक्सली हिंसा के बीच 70.87 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मिजोरम में चुनाव अपेक्षाकृत शांतिपूर्ण रहा और सुबह 7 बजे से शाम चार बजे तक चला। राज्य में इससे पहले 2018 में 81.5 फीसदी मतदान हुआ था।

छत्तीसगढ़ में पहले चरण के मतदान के दौरान बस्तर के सुकमा जिले में चुनाव ड्यूटी पर लगे केंद्रीय बलों और नक्सलियों के बीच झड़प की घटनाएं हुईं। इसमें पांच जवान घायल हुए हैं। उधर, छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में मंगलवार को राज्य विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान नक्सलियों किए गए आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ की विशिष्ट इकाई कोबरा का एक कमांडो घायल हो गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सीआरपीएफ और कमांडो बटालियन फॉर रिजोल्यूट एक्शन (कोबरा) 206वीं बटालियन की एक संयुक्त टीम चुनाव के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए टोंडामार्का शिविर से एल्मागुंडा गांव की ओर एरिया डोमिनेशन अभियान पर निकली थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें