BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

Advertisment

: राजगढ़ में बोरवेल में गिरी 5 साल की बच्ची, भोपाल में इलाज के दौरान मौत

Admin

Wed, Dec 6, 2023

भोपाल

राजगढ़ जिले के पीपल्या रसोड़ा गांव में मंगलवार को पांच साल की बच्ची खुले बोरवेल (Girl Fell In Borewell Rajgarh) में गिर गई थी, जिसे रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। इसके बाद बच्ची को इलाज के लिए भोपाल के हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बच्ची को बोरवेल में ऑक्सीजन देने का किया गया प्रयास

बच्ची की खुले बोरवेल में गिर जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।  बालिका को ऑक्सीजन देने का प्रयास किया गया। इस दौरान बालिका की आवाज बोर के अंदर से सुनाई दे रही थी। घटना की जानकारी लगने पर एसडीईआरएफ की टीम, कलेक्टर, एसपी व विधायक भी मौके पर पहुंच गए थे।

खेलने के दौरान बोरवेल में जा गिरी बच्ची

पटाड़िया धाकड़ गांव के रहने वाले रवि भिलाला की पांच वर्षीय बच्ची अपने मामा-नाना के गांव पीपल्या रसोड़ा गई हुई थी। यहां पर बालिका के नाना इंदर भिलाला के खेत पर बोरवेल है। मंगलवार देर शाम को खेलने के दौरान बालिका उस खुले बोरवेल में जा गिरी। इसके बाद घटना की जानकारी बोड़ा थाना पुलिस को दी।

बोरवेल से आ रही थी बच्ची की आवाज

 बोड़ा थाना प्रभारी बल के साथ गांव पहुंचे। साथ ही ऑक्सीजन देने के लिए टीम को मौके पर बुलाया। टीम द्वारा बोरवेल में रस्सी डालकर उसे निकालने की कोशिश की गई। बालिका की आवाज आ रही थी। बालिका रस्सी को पकड़ने का प्रयास करती रही लेकिन वह बार-बार छूट रही थी। आखिरकार उसे गंभीर हालात में बाहर निकालकर भोपाल रेफर किया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

सीएम शिवराज ने लिया था संज्ञान
बता दें कि यह मामला बोड़ा थाना क्षेत्र के पिपलिया रसोड़ा गांव का था। जब मंगलवार शाम बच्ची खेलते-खेलते बोरवेल में गिर गई थी। सूचना मिलने के बाद रेस्क्यू के लिए टीम मौके पर पहुंची थी। इधर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बोरवेल में बच्ची के गिरने के मामले को संज्ञान लिया था। मुख्यमंत्री कार्यालय राजगढ़ जिला प्रशासन से निरंतर संपर्क में था।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें