BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: बस्तर संभाग से 4 हजार भाजपाई मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण में होंगे शामिल

Admin

Wed, Dec 13, 2023

जगदलपुर.
छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय को जिम्मेदारी दी गई है। इस बीच जहां बड़े नेताओं का उनसे मिलने का सिलसिला लगातार जारी है, वहीं संगठन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ के लिए बुधवार की तारीख तय की है। ऐसे में रायपुर में 13 दिसंबर को विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बस्तर संभाग से करीब 4 हजार भाजपाई रायपुर पहुंचेंगे।

अकेले जगदलपुर से करीब 500 लोग रायपुर जाने की तैयारी कर रहे हैं, वहीं पगरनार मंडल से बस की व्यवस्था की जा रही है जिसमें 500 लोगों जाएंगे। कोंटा, दंतेवाड़ा व बीजापुर विधानसभा से भी करीब 01 हजार कार्यकर्ता रायपुर के लिए रवाना रवाना हो गए है। इधर कोंडागांव, नारायणपुर व कांकेर जिलों की 6 सीटों से भी करीब 2 हजार कार्यकतार्ओं को रायपुर भेजने की तैयारी की जा रही है।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें