BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: भारत-आस्ट्रेलिया के मैच टिकटों की कालाबाजारी करते 4 धरे गये

Admin

Fri, Dec 1, 2023

रायपुर

पुलिस के संयुक्त दस्ते ने भारत-आस्ट्रेलिया के मध्य आज होने वाले चौथे टी-20 मुकाबले की टिकटों की कालाबाजारी कर रहे चार युवकों को पकड़ा और उनके पास से 13 नग टिकट बरामद किये।

भारत-आस्ट्रेलिया मैच के टिकटों की कालाबाजारी करने की शिकायत पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल को मिली थी। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस की संयुक्त टीम ने आज थाना कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानो में टिकटों की कालाबाजारी करते तुलसी बाराडेरा मंदिर हसौद निवासी अनिल जांगड़े, आकाश कुमार धीवर तथा सिविल लाईन निवासी बबलू नायक एवं आशीष मिश्रा को पकड़ा। उनके कब्जे से 13 नग टिकट जब्त कर दोनों व्यक्तियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें