BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा में शामिल होने निकले 3 यात्रियों की मौत, 6 अन्य घायल

Admin

Fri, Jul 7, 2023
बिलासपुर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक तेज रफ्तार यात्री बस सड़क किनारे खड़े हाइवा से टकरा गई। इस घटना में बस सवार तीन लोगों की मौत हो गई, छह यात्री घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृतक और घायल यात्री राजधानी रायपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा में शामिल होने के लिए अंबिकापुर क्षेत्र से निकले थे। अधिकारियों के मुताबिक, बिलासपुर के बेलतरा क्षेत्र में एक यात्री बस सड़क किनारे खड़े हाइवा से टकरा गई, जिससे उसमें सवार सजन (30), रुकदेव (45) और बस चालक अकरम रजा (28) की मौत हो गई, जबकि छह यात्री घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि घायलों में से एक लीलू गुप्ता सूरजपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मंडल अध्यक्ष है। अधिकारियों के अनुसार, पुलिस को जानकारी मिली है कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 40 लोग बस में सवार होकर अंबिकापुर क्षेत्र से रायपुर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि बस शुक्रवार तड़के 5 बजे जब बेलतरा गांव के करीब पहुंची, तब वह सड़क किनारे खड़े हाइवा से टकरा गई, जिससे उसमें सवार 3 लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया और शवों व घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि घायलों में से दो की हालत गंभीर है, जिन्हें बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के अनुसार, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की जांच की जा रही है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घटना पर दुख जताया है और मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। बघेल ने ट्वीट किया, “माननीय प्रधानमंत्री जी की सभा में शामिल होने के लिए आ रहे 3 लोगों के बस हादसे में जान गंवाने से दुखी हूं। मृतकों के परिजनों के लिए चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा करता हूं। प्रशासन को घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। इस कठिन समय में हम सब उनके परिवार के साथ खड़े हैं।”  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें