BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: कोरबा में 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पारिवारिक विवाद बना मौत की वजह

Admin

Thu, Dec 14, 2023

कोरबा.

कोरबा के बुधवारी थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है। वहीं, मौत के पीछे की क्या वजह है, इसका पता लगाया जा रहा है। मृतक का नाम नीतीश भारती बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, सीएसईबी चौकी क्षेत्र के बुधवारी बस्ती निवासी नितीश (22) ने अपने ही घर पर फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी।

नीतीश क्षेत्र के चिकित्सक कामता भारती का पुत्र था, जिसने किन कारणों से यह आत्मघाती कदम उठाया इस बात का पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि मृतक के पिता ने कुछ माह पूर्व एक नया मकान बनाया था, जिसमें नीतीश रहता था। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। मृतक के पिता ने बताया कि नीतीश घर पर अकेले ही रहता था। कुछ माह पहले ही उसके लिए एक कमरा तैयार कर दिया था और वह उसे घर से 100 मीटर दूरी पर पति-पत्नी रहते हैं। सुबह उठना पर पता चला कि नीतीश ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पड़ोसियों से पूछा तो जानकारी मिली कि घर का दरवाजा खुला हुआ था और उसकी लाश फांसी के फंदे पर लटक रही थी। सीएसईबी चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। हत्या का संदेह होने पर फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को बुलाकर जांच की जारी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें