BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: सड़क हादसे में 2 दोस्तों की मौत:शादी समारोह से वापस लौटते वक्त अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

Admin

Thu, Feb 9, 2023
जांजगीर-चांपा | सक्ती जिले के फागुराम चौकी क्षेत्र के तौलीपाली गांव के पास बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई। दोनों दोस्त बाइक पर सवार होकर चंद्रपुर के एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। चौकी प्रभारी वीरेंद्र मनहर ने बताया कि तौलीपाली मेन रोड पर देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को अपनी चपेट में लेते हुए कुचल दिया और ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। दोनों दोस्तों गणेश और रणजीत की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दोनों चंद्रपुर एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। देर रात लौटते हुए वे सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों के शव को मालखरौदा सीएचसी अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। गुरुवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों ने मुआवजे की राशि की मांग को लेकर चक्काजाम भी किया। चौकी प्रभारी वीरेंद्र मनहर ने बताया कि दुर्घटना में बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। दोनों युवकों का शव एक-दूसरे से 20 मीटर दूर मिला है। एक युवक का शरीर वाहन के पहिये से कुचला हुआ है। दूसरे युवक के सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। मृत युवकों की पहचान गणेश सिदार (28 वर्ष) निवासी झाराडीह और रणजीत सिदार (35 वर्ष) थाना खरसिया रायगढ़ जिला निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है। दोनों मृतक के परिजनों को 25-25 हजार रुपए की तत्काल आर्थिक सहायता दी गई है। मृतक गणेश सिदार ड्राइवर था, वहीं रणजीत किसान था।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें