BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: तीर्थयात्रियों से भरी बस पलटने से 13 लोग घायल...

Admin

Tue, Feb 21, 2023
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही | जिले में आज सुबह तीर्थयात्रियों से भरी बस पलट गई, इस हादसे में 13 यात्री घायल हो गए | वहीं एक तीन साल के बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है | वहीं कुछ यात्रियों को मामलूी चोटें आई है | घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची | घायलों करो जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज चल रहा | बताया जा रहा कि सुंदर ट्रेवल्स की बस अयोध्या से रायपुर जा रही थी | इस दौरान गौरेला, लालपुर के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई | घटना की सूचना मिलते ही गौरेला पुलिस मौके पर पहुंची | घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है | बस में 60 से 70 यात्री सवार थे, सभी यात्री सुरक्षित हैं | बताया जा रहा कि सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक को बचाने के कारण यह हादसा हुआ है | पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से ही बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है | बस में क्षमता से अधिक यात्रियों का परिवहन किया जा रहा था | बता दे छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली अधिकांश बड़ी स्लीपर बसें इसी मार्ग से उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और बिहार के लिए चलती है | अधिक सवारी ढोने के चक्कर में और बस आपरेटरों के आपसी कॉम्पिटिशन के चलते भी ये वाहन दुर्घटना के शिकार होते हैं, जिन पर रोक लगाए जाना अतिआवश्यक हो गया है |

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें