BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: 1 से 13 जनवरी तक 11 ट्रेनों को किया गया कैंसिल

Admin

Wed, Dec 27, 2023
बिलासपुर दक्षिण मध्य रेलवे के बल्लारशाह सेक्शन में 1 से 13 जनवरी तक तीसरी लाईन का काम चलेगा। इस कारण स्थानीय स्टेशन से होकर केरल, पटना और हैदराबाद की दिशा में जाने वाली 11 ट्रेनें 13 दिनों के बीच अलग-अलग तिथियों में रदद् रहेगी। जिसमें गाड़ी संख्या 22648 कोचुवेली कोरबा एक्सप्रेस 1 जनवरी को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 22619 बिलासपुर -तिरुनेलवेली एक्सप्रेस 2 और 9 जनवरी को, गाड़ी संख्या 22647 कोरबा-कोचुवेली एक्सप्रेस 3 जनवरी को, गाड़ी 22620 तिरुनेलवेली से बिलासपुर एक्सप्रेस 31 दिसंबर और 7 जनवरी को रद्द रहेगी। गाड़ी 12251 यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस 1 एवं 14 जनवरी को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 12252 कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस 11 और 14 जनवरी को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 07051 हैदराबाद रक्सौल स्पेशल एक्सप्रेस 30 दिसंबर और 6 व 13 जनवरी को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 07052 रक्सौल सिकंदराबाद स्पेशल एक्सप्रेस 2, 9 व 16 जनवरी को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 03253 पटना-सिकंदराबाद स्पेशल एक्सप्रेस 1, 3 और 8 व 10 जनवरी को रद्द रहेगी। सिकंदराबाद से प्रारंभ होने वाली सिकंदराबाद-पटना स्पेशल एक्सप्रेस 5 और 12 जनवरी को रद्द रहेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें