BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: 10वीं व 12वीं की परीक्षा 5 फरवरी से शुरू, रेंडम आधार पर होगी केंद्राध्यक्षों की नियुक्ति

Admin

Mon, Jan 15, 2024

भोपाल.
माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 10वीं व 12वीं की परीक्षा पांच फरवरी से शुरू होगी। इस बार मंडल काफी सख्ती बरत रहा है। इस बार केंद्राध्यक्षों व सहायक केंद्राध्यक्षों की नियुक्ति संभाग स्तर पर नहीं, बल्कि जिले स्तर पर की जाएगी। साथ ही हर केंद्र पर कलेक्टर प्रतिनिधि की तैनाती होगी। सभी के नाम और सूची मंडल को 15 जनवरी तक भेजना है। इसके अलावा चार सेट में प्रश्नपत्र होगा और इसका वितरण रैंडम पद्धति के अनुसार होगा।

माशिमं नकल प्रकरण और इंटरनेट मीडिया पर प्रश्नपत्र प्रसारित होने से बचाने के लिए कई एहतियात बरत रहा है। इस बार परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए 150 से ज्यादा उड़नदस्तों की टीम बनेगी। इस टीम में तीन से चार सदस्य होंगे। यह टीम मशिमं के अलावा जिला शिक्षा अधिकारी (डीइओ) और स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा बनाए जाएंगे।

परीक्षा केंद्र से लेकर कक्ष में किसी को भी मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं रहेगी। इनमें केंद्राध्यक्ष, सहायक केंद्राध्यक्ष, शिक्षक सहित परीक्षा कार्य में लगे अन्य कर्मचारी शामिल हैं। साथ ही प्रत्येक विषय के प्रश्नपत्रों के चार सेट तैयार किए गए हैं। ये चारों सेट इस तरह से तैयार किए जाएंगे कि एक विद्यार्थी के आगे-पीछे और अगल-बगल बैठने वाले विद्यार्थियों को अलग-अलग सेट के प्रश्नपत्र मिलेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें