BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: 100 लाख 25 हजार मीट्रिक टन धान का हुआ उठाव

Admin

Sun, Feb 12, 2023
रायपुर | इस साल राज्य समर्थन मूल्य पर 107.53 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की है | धान के उठाव की बेहतर एवं सामानांतर व्यवस्था चलते खरीदी केन्द्रों से अब तक 100 लाख 25 हजार मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है, जो की उपार्जित धान का 92 प्रतिशत है | कस्टम मिलिंग के लिए मिलर्स द्वारा सीधे खरीदी केन्द्रों से धान का उठाव करने से राज्य में 577 खरीदी केंद्र धान से पूरी तरह से खाली हो गए है | अनुमान है कि हफ्ते भर में सभी 2617 खरीदी केन्द्रों से शत-प्रतिशत धान का उठाव हो जाएगा | राज्य में युद्ध स्तर पर कस्टम मिलिंग और सेन्ट्रल पूल में अब तक 32 लाख मीट्रिक टन चावल जमा किया जा चुका है | छत्तीसगढ़ को इस साल सेंट्रल पूल में 61 लाख मीट्रिक टन चावल जमा करना है | राज्य में धान की खरीदी की मात्रा, उठाव और कस्टम मिलिंग की स्थिति को देखते हुए, यह लक्ष्य भी जल्द पूरा हो जाएगा |

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें