BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: कार ओवरटेक करने पर नेशनल हाईवे पर चले लात-घूंसे, 10 गिरफ्तार

Admin

Tue, Oct 10, 2023

रायपुर.

पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में क्राइम की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। राजधानी रायपुर के जोरा ओवरब्रिज के पास दो गुटों के बीच सरेराह नेशनल हाईवे पर जमकर मारपीट की गई। दोनों पक्ष के युवक-युवतियों ने एक दूसरे पर जमकर लात घूंसे बरसाए। काफी देर तक नेशनल हाईवे पर ये तमाशा चलता रहा। इस मारपीट का वीडियो सामने आया है, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद रायपुर पुलिस हरकत में आई और मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

घटना तेलीबांधा थाने क्षेत्र की है।
तेलीबांधा पुलिस ने तीन कारों को जब्त किया है। उक्त आरोपी घटना के बाद इमलीडीह में छिपे हुए थे, जिन्हे पुलिस टीम ने पतासाजी कर गिरफ्तार किया है। इस दौरान आरोपी वाहन चालक शराब पी रखे थे, जिस पर मामले में मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 भी जोड़ी गई और एक स्विफ्ट डिजायर वाहन क्रमांक MP 18 CA 0965 और एक स्विफ्ट वाहन क्रमांक CG 04 HX 9519 भी जब्त किया गया है। इसी तरह दूसरे प्रकरण में प्रार्थिया रावरी भारती के साथ मारपीट और दांत से काट कर चोट पहुंचाये जाने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 644/23 धारा 294,323,506,34 भादवि दर्ज कर 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी वाहन चालक के शराब पीकर वाहन चलाते हुए पाए जाने पर मामले में  मोटर व्हीकल की धारा 185 भी जोड़ी गई  है। एक वाहन क्रमांक CG 04 NF 3400 भी जब्त किया गया है।

बताया जाता है कि नशे की हालत में पार्टी करने के बाद युवक तेज रफ्तार से कार चला रहे थे। इस दौरन ओवरटेक करने पर बवाल हुआ। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान युवक एक दूसरे पर लात घूंसे बरसाते रहे। वीडियों में लड़कियां भी मारपीट और बीच बचाव करती दिख रही हैं। रायपुर में दो दिन के भीतर मारपीट की ये दूसरी घटना है। पुलिस लगातार आपराधिक घटनाएं कम होने का  दावा करती रहती है पर जमीनी हकीकत कुछ और ही है।

ये आरोपी गिरफ्तार
    आकाश शर्मा
    राहुल वैष्णव
    गौतम सिंह राजपूत
    रवरी भारती
    आसिमा लाल
    अपूर्व भट्टाचार्य  
    अजय महापात्र
    शैलेश इशरानी
    डिंपल ईसरानी
    आकाश सचदेव

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें