BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: विकास कार्यों की मॉनिटरिंग व्यवस्था के लिए तैनात किए 10 एसीएस

Admin

Sat, Dec 23, 2023

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में संभाग स्तर पर विकास कार्यो की होंने वाली समीक्षा बैठकों के प्रभावी अनुश्रवण और पर्यवेक्षण के लिए मंत्रालय के वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को संभागवार जिम्मेदारी सौपी गई है। इसमें अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान को भोपाल, एसीएस विनोद कुमार को जबलपुर,एसीएस जेएन कंसोटिया को रीवा,एसीएस राजेश राजौरा को उज्जैन,एसीएस एसएन मिश्रा को सागर, एसीएस मलय श्रीवास्तव को इंदौर, एसीएस अजीत केसरी को नर्मदापुरम,एसीएस अशोक बर्णवाल को शहडोल, एसीएस मनु श्रीवास्तव को चंबल और एसीएस केसी गुप्ता को ग्वालियर संभाग की जिम्मेदारी सौपी गई है।

ये जिम्मेदारी संभालेंगे
बैठकों में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करवाएंगे। इसके अलावा जिलों में यदि कोई विषय राज्य स्तर के विभिन्न विभागों के समन्वय से संबंधित है तो इस संबंध में विभिन्न विभागों के परस्पर समन्वय स्थापित  कराकर  उनका निराकरण कराना होगा। एवं इस तथ्य को मुख्य सचिव के संज्ञान में लाना होगा। दो माह में कम से कम एक बार संभाग अंतर्गत जिलों का भ्रमण कर एवं प्रत्येक माह वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से विकास कार्यो की समीक्षा करेंगे।

मुख्यमंत्री द्वारा  संभाग अंतर्गत जिलों के संबंध में समय समय पर दिए गए निर्देशों का संबंधित जिले में पालन सुनिश्चित कराएंगे। जिलों हेतु चिन्हित प्रमुख योजनाओं, परियोजनाओं एवं विकास कार्यो का अनुश्रवण और पर्यवेक्षण करेंगे।  मुख्यमंत्री द्वारा संभाग स्तर पर की जा रही बैठकों में वे अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें