BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

Advertisment

: सालातोंग कैंप के पास आईईडी विस्फोट से 1 डीआरजी का जवान घायल

Admin

Wed, Dec 13, 2023

सुकमा.
थाना किस्टाराम थाना क्षेत्र अंर्तगत अतिसंवेदनशील ग्राम सालातोंग में नवीन कैंप कड़ी चुनौतियों के बीच में आज 12 दिसंबर 2023 को स्थापित किया गया है। सालातोंग में कैंप स्थापना के दौरान नक्सलियों द्वारा पूर्व से लगाए गए अनेकों आईईडी को सुरक्षा बलों द्वारा एक-एक करके बरामद कर मौके पर नष्ट किया जा रहा है। इसी दौरान सोमवार को हुए एक आईईइडी विस्फोट की घटना में दो जवान घायल हुए थे और मंगलवार को हुए एक आईईडी विस्फोट की घटना में डीआरजी बल का एक आरक्षक जोगा घायल हुआ है जिसके पैर में चोट आने से उसका उपचार किया जा रहा है।

उल्लेखनिय है कि नवीन स्थापित कैंप सालातोंग के आस-पास नक्सलियों के अनेकों छोटे-छोटे डेरो को सीआरपीएफ एवं पुलिस बल द्वारा ध्वस्त कर, अपने कब्जे में लिया जा रहा है। नक्सलियों के गढ़ माने जाने वाले सालातोंग में नवीन कैंप स्थापना से आगामी दिनों में उक्त क्षेत्र एवं आस-पास के ग्रामीणजनों को नक्सल आतंक से मुक्ति मिलने के साथ-साथ, मूलभूत सुविधाएं जैसे सड़क, बिजली आदि से भी शीघ्र ही लाभ मिलेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें