BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: ओसामा बिन लादेन के लेटर पर क्यों मचा बवाल, US में TikTok बैन की मांग

Admin

Fri, Nov 17, 2023

वॉशिंगटन

सोशल मीडिया पर आतंकी ओसामा बिन लादेन का पत्र वायरल होने के बाद अमेरिका में टिकटॉक को बैन करने की मांग होने लगी है। बता दें कि हमास और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के दौरान ही ओसामा का 21 साल पुराना लेटर चर्चा में है। टिकटोक्स ने अमेरिका के नाम लिखे गए इस खत को खोज निकाला है। इसे धड़ेलल्ले से सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। वहीं टिकटॉक इसे अपने प्लैटफॉर्म से हटाने की कोशिश में लगा हुआ है।

बता दें कि 9/11 की आतंकी घटना के बाद ओसमा बिन लादेन ने अमेरिका ने नाम पत्र लिखा था जिसमें उसने आतंकी हमले की सही ठहराया था। 21 साल के बाद यह लेटर फिर से सोशल मीडिया पर आ गया। टिकटोक पर हजारों लोगों ने  एक दी दिन में इस लेटर को शेयर किया। इसके बाद अमेरिकियों में खासी नाराजगी दिखी। अमेरिका के लोगों का कहना है कि वहां टिकटॉक को बैन कर देना चाहिए।

यूएन में पूर्व राजदीत और साउथ कैरोलिना की गवर्नर निक्की हेली ने कहा है कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी को इतना अधिकार नहीं देना चाहिए कि वह अमेरिका के लोगों को प्रभावित करने की कोशिश करे। उन्होंने कहा, हजारों टिकटॉक यूजर हत्यारे लादेन को सही ठहरा रहे हैं। विदेशी दुश्मनों द्वारा जहर फैलाने का यह एक उदाहरण है। वे अपना नापाक अजेंडा चला रहे हैं। सीनेटर मार्शा ब्लैकबर्न ने भी चीनी सोशल मीडिया ऐप को बैन करने की मांग की है।

उन्होंने कहा, अमेरिका के युवा इस अमेरिका विवाही प्रोपेगैंडा से प्रभावित हो सकती हैं। सोशल मीडिया एक्स पर BanTikTok हैशटैग भी चला। वहीं टिकटोक का दावा है कि उसने अपने प्लैटफॉर्म से ओसामा के लेटर को हटा लिया है।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें