BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: अमेरिकी राष्ट्रपति ने इजरायल के पीएम से की बात, कहा- हम आपके साथ खड़े, आपको बचाव का अधिकार

Admin

Sun, Oct 8, 2023

वाशिंगटन 
हमास ने एक बार फिर इजरायल पर कायराना हमला किया है। जिसके जवाब में इजरायली सेना ने भी कार्रवाई शुरू कर दी। साथ ही आतंकियों को चुन-चुन कर मारा जा रहा है। इस बीच दुनिया के कई बड़े देश भी इजरायल के समर्थन में आ गए हैं। साथ ही उसकी कार्रवाई को सही करार दिया। अब मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की प्रतिक्रिया सामने आई है।

बाइडेन ने कहा कि आज इजरायल के लोगों पर आतंकवादी संगठन हमास द्वारा हमला किया जा रहा है। त्रासदी के इस क्षण में मैं उनसे और दुनिया के हर जगह आतंकवादियों से कहना चाहता हूं कि संयुक्त राज्य अमेरिका इजरायल के साथ खड़ा है। हम उनका साथ देने में असफल नहीं होंगे। उन्होंने आगे कहा कि हम ये सुनिश्चित करेंगे कि वे अपने नागरिकों की रक्षा सुनिश्चित कर सकें। बाइडेन के मुताबिक उन्होंने आज सुबह प्रधानमंत्री नेतन्याहू से बात की। साथ ही उन्हें ये आश्वासन दिया कि अमेरिका पूरी तरह से इजरायल के साथ खड़ा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति के मुताबिक इजरायल को अपनी और अपने लोगों की रक्षा करने का अधिकार है। आतंकवादी हमलों का कभी भी कोई औचित्य नहीं है। इजरायल की सुरक्षा के लिए उनका समर्थन ठोस और अटूट है। उन्होंने कहा कि मैं इसे जितना स्पष्ट रूप से कह सकता हूं, कहना चाहता हूं, ये इजरायल के प्रति शत्रुतापूर्ण किसी के भी लिए इन हमलों का फायदा उठाने का क्षण नहीं है। दुनिया देख रही है। मैंने अपनी टीम को पूरे देश के नेताओं के साथ लगातार संपर्क में रहने का निर्देश दिया है। जिमसें मिस्र, तुर्की, कतर, सऊदी अरब, जॉर्डन, ओमान, संयुक्त अरब अमीरात, यूरोपीय साझेदार और फिलिस्तीनी प्राधिकरण शामिल हैं।

बाइडेन ने कहा कि हम उन परिवारों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं जो इस हिंसा से प्रभावित हुए हैं। साथ ही जिन लोगों ने जान गंवाई, उनके परिजनों के प्रति हमारी संवेदना है। हम इजरायली प्रधानमंत्री के संपर्क में बने रहेंगे। मैं व्यक्तिगत रूप से प्रधानमंत्री नेतन्याहू के साथ निकट संपर्क में रहूंगा, क्योंकि हालात लगातार बदल रहे हैं और कोई गलती ना हो। मैं फिर से दोहराता हूं कि अमेरिका इजरायल के साथ खड़ा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें