BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: जर्मनी में फिर शुरू हुई ट्रेन ड्राइवरों की हड़ताल

Admin

Mon, Jan 22, 2024

बर्लिन
जर्मनी (Germany) में इस हफ्ते ट्रेन यातायात बुरी तरह से प्रभावित होने वाला है। इसकी वजह है इस हफ्ते जर्मनी में होने वाली ट्रेन ड्राइवर्स की हड़ताल। जी हाँ, आपने सही पढ़ा। जर्मनी में ट्रेन ड्राइवर्स इस हफ्ते हड़ताल पर रहेंगे। जर्मनी में ट्रेन ड्राइवर्स के यूनियन ने आज ही इस हड़ताल की घोषणा की है। हालांकि यह हड़ताल आज शुरू नहीं होगी। जर्मनी में ट्रेन ड्राइवर्स की यह हड़ताल इस बुधवार, यानी कि 24 जनवरी से शुरू होगी।


कितने दिन चलेगी हड़ताल?

जर्मनी में ट्रेन ड्राइवर्स की हड़ताल 6 दिन तक चलेगी। यह बुधवार को शुरू होगी और अगले हफ्ते सोमवार तक चलेगी।

क्या रहेगा हड़ताल का समय?

जर्मनी में ट्रेन ड्राइवर्स की हड़ताल शुरू होने का समय बुधवार को जल्द सुबह 2 बजे रहेगा। यह हड़ताल सोमवार को शाम 6 बजे तक चलेगी।

क्या है हड़ताल की वजह?

जर्मनी में ट्रेन ड्राइवर्स की हड़ताल की वजह है वेतन और काम करने के घंटे। ट्रेन ड्राइवर्स इन दोनों से ही संतुष्ट नहीं हैं और इनमें बदलाव चाहते हैं। खास तौर पर बेहतर वेतन, जो काफी समय से जर्मनी में ट्रेन ड्राइवर्स की मांग रही है।

लोगों को होगी असुविधा

जर्मनी में 6 दिन तक ट्रेन ड्राइवर्स की हड़ताल होने से लोगों को काफी असुविधा होगी। ट्रेनों के नहीं चलने से लोगों के काम पर काफी असर पड़ेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें