BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: 16000 फीट की ऊंचाई पर टूटा फ्लाइट का दरवाजा, उड़ने लगीं चीजें, जाने फिर क्या हुआ

Admin

Sat, Jan 6, 2024

पोर्टलैंड

अमेरिका में अलास्का एयरलाइंस के एक बोइंग विमान का दरवाजा टेक ऑफ करने के बाद आसमान में करीब 16000 फीट की ऊंचाई पर टूट कर गिर गया। इससे प्लेन में सवार सभी 177 लोगों की जान पर संकट आ गया। इनमें छह चालक दल के सदस्य थे। आपात स्थिति को देखते हुए विमान की पोर्टलैंड पर इमरेजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। अलास्‍का एयरलाइंस की फ्लाइट 1282 पोर्टलैंड इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शाम को 4:52 बजे रवाना हुई थी लेकिन इस हादसे के बाद एयरक्राफ्ट को 5:30 बजे फिर से पोर्टलैंड एयरपोर्ट पर आपातलैंडिंग कराई गई।

यात्रियों द्वारा लिए गए वीडियो से पता चलता है कि मध्य-केबिन निकास द्वार विमान से पूरी तरह से अलग होकर निकल गया था।

अलास्का एयरलाइंस ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "पोर्टलैंड से ओन्टारियो, सीए (कैलिफ़ोर्निया) के लिए बोइंग 737-9 मैक्स उड़ान संख्या AS1282 को प्रस्थान के तुरंत बाद एक दुर्घटना से गुजरना पड़ा, जिसके बाद सभी 171 यात्रियों और चालक दल के 6 सदस्यों के साथ विमान की पोर्टलैंड अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से आपातलैंडिग करनी पड़ी। हम जांच कर रहे हैं कि यह कैसे हुआ और जैसे ही यह उपलब्ध होगा हम उसकी जानकारी साझा करेंगे।"

इस घटना में शामिल बोइंग 737 मैक्स को 1 अक्टूबर, 2023 को अलास्का एयरलाइंस में शामिल किया गया था। इसने  11 नवंबर, 2023 को वाणिज्यिक सेवा में प्रवेश किया था। Flightradar24 ने कहा कि अब तक इसने केवल 145 उड़ानें ही पूरी की हैं।

 

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें