BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: पाक पुलिस पर हुआ आतंकी हमला, 4 की मौ'त 28 घायल

Admin

Tue, Dec 12, 2023

खैबर पख्तूनख्वा

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आत्मघाती आतंकवादी हमला हुआ है। इस अटैक में 4 लोगों की मौत हो चुकी है और 28 लोग जख्मी हुए हैं। यह हमला आत्मघाती हमलावरों ने एक पुलिस थाने को निशाना बनाकर किया है। फिलहाल आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। एपी की रिपोर्ट के मुताबिक यह हमला अफगानिस्तान से सीमा साझा करने वाले खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुआ है। इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान में सक्रिय आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-जिहाद पाकिस्तान ने ली है। 

यह हमला तब हुआ, जब एक विस्फोटक से लदी गाड़ी पुलिस स्टेशन के गेट से आकर टकरा गई। इसके बाद कुछ आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी और मुठभेड़ शुरू हो गई। इस हमले में 4 लोगों की मौत हो गई है और 28 लोग जख्मी हैं। माना जा रहा है कि मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। इसी साल जनवरी में पेशावर में एक मस्जिद में बड़ा आतंकवादी हमला हुआ था। इस अटैक में 101 लोगों की मौत हो गई थी। पाकिस्तान में बीते कुछ महीनों में पुलिस थानों और सेना को टारगेट कर आतंकी हमलों के मामलों में बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें