BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: एक साल में अवैध रूप से देश में घुसने की कोशिश के आरोप में करीब 97,000 भारतीय गिरफ्तार : अमेरिका

Admin

Mon, Nov 13, 2023

वाशिंगटन
 अमेरिका में अक्टूबर 2022 से सितंबर 2023 के बीच गैरकानूनी रूप से सीमा पार कर घुसने के आरोप में रिकॉर्ड 96,917 भारतीयों को गिरफ्तार किया गया है। अमेरिका के सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा (यूसीबीपी) विभाग के ताजा आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

गैरकानूनी रूप से अमेरिकी सीमा पार करते हुए पकड़े गए भारतीयों की संख्या में पिछले वर्षों के मुकाबले पांच गुना वृद्धि हुई है।

आंकड़ों के अनुसार, 2019-20 में 19,883 भारतीय पकड़े गए। 2020-21 में 30,662 भारतीयों को गिरफ्तार किया गया था जबकि 2021-22 में यह संख्या 63,927 थी।

अक्टूबर 2022 से इस साल सितंबर तक गिरफ्तार 96,917 भारतीयों में से 30,010 को कनाडाई सीमा पर और 41,770 को मेक्सिको के साथ लगती अग्रिम सीमा पर पकड़ा गया। वित्त वर्ष 2023 में 84,000 भारतीय वयस्क गैरकानूनी रूप से अमेरिका में आए। गिरफ्तार लोगों में 730 नाबालिग भी शामिल हैं।

अमेरिकी सरकार का वित्त वर्ष एक अक्टूबर से 30 सितंबर तक होता है।

इस बीच, सीनेटर जेम्स लैंकफोर्ड ने सीनेट में कहा कि ये लोग मेक्सिको तक पहुंचने के लिए फ्रांस जैसे देशों से करीब चार बार उड़ानों में सवार होते हैं और फिर गिरोहों की मदद से सीमा तक पहुंचने के लिए, बस में सवार होते हैं। बस का इंतजाम गिरोह ही करते हैं।

लैंकफोर्ड ने कहा, ''इस साल अभी तक हमें भारत से आए 45,000 लोग मिले हैं जो हमारी दक्षिणी सीमा पार कर घुसे हैं। उनका कहना है कि उन्हें अपने देश में डर महसूस होता है।''

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें