BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: कनाडा में खालिस्तान समर्थकों के निशाने पर भारतीय दूतावास, नियमित कामकाज बाधित करने की धमकी

Admin

Fri, Nov 17, 2023

कनाडा
कनाडा के वैंकूवर में भारत के महावाणिज्य दूतावास द्वारा आयोजित एक शिविर दौरान  खालिस्तान समर्थक तत्वों ने विरोध प्रदर्शन किया और भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों को बाधित करने की धमकी दी है। वैंकूवर में भारत के वाणिज्य दूतावास ने  यह कांसुलर शिविर ब्रिटिश कोलंबिया के एबॉट्सफ़ोर्ड में खालसा दीवान सोसाइटी का गुरुद्वारा में भारत सरकार के पेंशनभोगियों को जीवन प्रमाण पत्र जारी करने के लिए  आयोजित किया था। इस बीच प्रदर्शनकारी  गुरुद्वारा के बाहर जमा हो गए और वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों को बाद में स्थानीय पुलिस द्वारा बाहर निकालना पड़।
 
 अलगाववादी समूह सिख फॉर जस्टिस (SFJ) ने कहा है कि जहां भी भारतीय अधिकारी जाएंगे, खालिस्तान समर्थक  उन्हें जवाबदेह ठहराने की कोशिश करेंगे। एसएफजे जनरल-काउंसल गुरपतवंत पन्नू ने एक बयान में कहा कि खालिस्तान समर्थक सिख भारतीय राजनयिकों को चुनौती देने जा रहे हैं क्योंकि वे सामुदायिक कार्यक्रमों की आड़ में जासूसी नेटवर्क स्थापित कर रहे हैं।

SFJ ने बुधवार को पोस्टर जारी कर ऐसे शिविरों को बंद करने की धमकी दी, जो 18 और 19 नवंबर को ग्रेटर टोरंटो एरिया (GTA) में होने वाले हैं। इनमें से  एक शिविर गुरुद्वारे में  होना है जबकि अन्य दो  हिंदू मंदिरों में  आयोतिक किए जाएंगे। इसी तरह का एक पोस्टर मेट्रो वैंकूवर क्षेत्र के लिए भी जारी किया गया था, जहां 19 नवंबर को दो गुरुद्वारों में ऐसे शिविर आयोजित किए जाने हैं। इसमें सास्काटून, सस्केचेवान के एक स्कूल में आयोजित होने वाले एक अन्य शिविर की सूची दी गई है।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें