BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: सीरिया में इजराइली हमला, 8 की मौत

Admin

Tue, Jan 2, 2024

दमिश्क
उत्तरी सीरिया में अलेप्पो शहर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास इजरायल की ओर से किए दागे गए मिसाइल से ईरान समर्थक पांच मिलिशिया और तीन नागरिक मारे गए एक युद्ध मॉनिटर ने यह जानकारी दी। सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि  किए गए हमले में ईरान समर्थक पांच लड़ाके मारे गए, जिनमें एक सीरियाई नागरिक भी शामिल था, जिसकी पत्नी, पुत्र और भतीजा भी मारा गया।
ब्रिटेन स्थित निगरानी समूह ने कहा कि अक्टूबर में गाजा में युद्ध शुरू होने के बाद से इज़रायल ने सीरियाई क्षेत्रों को 45 बार निशाना बनाया है, जिनमें से 17 जमीनी बलों द्वारा रॉकेट हमले और 28 हवाई हमले हैं।

इजरायल के हमलों के कारण बार-बार राजधानी दमिश्क और उत्तरी शहर अलेप्पो में हवाई अड्डों पर उड़ानें रोकनी पड़ी हैं। सीरिया की सरकारी मीडिया ने एक अनाम सैन्य स्रोत का हवाला देते हुए कहा कि एक साथ हुए इन हमलों ने दोनों हवाई अड्डों के लैंडिंग स्ट्रिप्स को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे वे सर्विस से बाहर हो गए। दोनों हवाई अड्डों को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है।

इज़रायल ने हाल ही में गाजा पट्टी में अपने सैन्य अभियान के साथ सीरियाई ठिकानों पर अपने हमले बढ़ा दिए हैं। सीरियाई विदेश मंत्रालय ने  इज़रायली हमलों की निंदा की और इन हमलों को समाप्त करने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से निर्णायक कदम उठाने का आग्रह किया था।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें