BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: हमास के ठिकानों पर इजरायल कर रहा ताबड़तोड़ हमले, अभी तक 313 फलस्तीनी नागरिकों की मौत

Admin

Sun, Oct 8, 2023

तेल अवीव (इजरायल).
इजरायल पर हमास के आतंकियों ने भारी मात्रा में रॉकेट दागे। इजरायल पर हुए हमास के रॉकेट हमले में 350 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। इजरायल के चिकित्सा अधिकारियों के मुताबिक, आतंकवादी हमले में 908 लोग घायल हो गए हैं, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं, इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने इस हमले को युद्ध बताया है। उन्होंने कहा कि हमास आतंकियों ने इजरायल पर हमला किया है। हम युद्ध के लिए तैयार हैं और उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। बता दें कि हमास आतंकियों के इस हमले को लेकर भारत सरकार ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है।

इजरायल से सही सलामत भारत लौटीं अभिनेत्री नुसरत भरुचा
बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरुचा युद्धग्रस्त इजरायल से सही सलामत मुंबई सुरक्षित पहुंच गई है। समाचार एजेंसी ANI द्वारा जारी की गई वीडियो में एक्ट्रेस नुसरत को काफी हैरान-परेशान देखा जा रहा हैं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी बात करने से इनकार कर दिया।

'प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर भारतीय लोगों की एकजुटता का बहुत स्पष्ट संदेश दिया'
समाचार एजेंसी ANI द्वारा जारी की गई वीडियो में भारत में पूर्व इजरायली राजदूत डैनियल कार्मन ने भारत के समर्थन की सराहना की। उन्होंने कहा कि हम इतने सारे देशों से मिलने वाले अंतरराष्ट्रीय समर्थन की बहुत सराहना करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर भारतीय लोगों की एकजुटता का बहुत स्पष्ट संदेश दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें