BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: भारत के दुश्मन हाफिज के करीबी को पाकिस्तान में गोलिओं से भूना

Admin

Sun, Oct 1, 2023

नई दिल्ली
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि यह आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के मोस्ट वांटेड आतंकवादी कैसर फारूक की हत्या का सीसीटीवी फुटेज है। हालांकि वीडियो की सटीक तारीख और समय ज्ञात नहीं है, लेकिन सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति को पीछे से गोली मारी गई है, जो अन्य लोगों के साथ कराची की एक सड़क पर चल रहा है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि यह आतंकी और कोई नहीं हाफिज सईद का करीबी है। यह घटना तब की बताई जा रही है, जब हाफिज सईद के बेटे का कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया था।
कैसर फारूक प्रतिबंधित और नामित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के संस्थापक सदस्यों में से एक है। उसे मुंबई पर 26/11 के आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड और लश्कर प्रमुख कैसर फारूक का करीबी सहयोगी माना जाता है। कैसर फारूक प्रतिबंधित और नामित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के संस्थापक सदस्यों में से एक है। उसे मुंबई पर 26/11 के आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड और लश्कर प्रमुख हाफिज सईद का करीबी सहयोगी माना जाता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा पाकिस्तान के कराची शहर का बताया जा रहा है। जैसे ही गोली चलाई जाती है, अन्य लोग छिपने के लिए भागते हैं, जबकि जिस व्यक्ति को गोली लगती है, वह नीचे गिर जाता है। इस शख्स के बारे में कई लोगों का दावा है कि वह कैसर फारूक नाम का मोस्ट वांटेड आतंकवादी है।
हाफिज के बेटे का किडनैप और अब करीबी की हत्या
कराची में लश्कर के आतंकवादी कैसर फारूक की गोली मारकर हत्या की खबर और वीडियो के दावे तब आए हैं, जब कुछ दिन पहले हाफ़िज़ सईद का बेटा लापता हो गया है और आईएसआई उसका पता लगाने में असमर्थ है। मोस्ट वांटेड आतंकी हाफिज सईद के बेटों में से एक कमालुद्दीन सईद मंगलवार (26 सितंबर) से लापता है। कथित तौर पर कमालुद्दीन सईद का पेशावर में एक कार में आए बदमाशों ने अपहरण कर लिया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें