BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: भारतीय स्काइडाइवर शीतल 21,500 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाने वाली दुनिया की पहली महिला

Admin

Thu, Nov 16, 2023

काठमांडू
 भारत की प्रसिद्ध स्काइडाइवर शीतल महाजन ने माउंट एवरेस्ट के सामने 21,500 फीट की ऊंचाई से हेलीकॉप्टर से छलांग लगाने वाली दुनिया की पहली महिला के रूप में नया रिकॉर्ड बनाकर उपलब्धि हासिल की है।

भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्मसे सम्मानित और कई स्काइडाइविंग रिकॉर्ड धारक 41 वर्षीय महाजन ने 13 नवंबर को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट के सामने छलांग लगाई।

उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, "मैंने माउंट एवरेस्ट के सामने 21,500 फीट से अपने जीवन की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाई और कालापत्थर 17,444 फुट / 5,317 मीटर की उच्चतम ऊंचाई पर उतरी। मैं सबसे अधिक ऊंचाई वाले स्काइडाइव लगाने वाली पहली महिला बन गई हूं।"

इससे पहले 11 नवंबर को महाजन ने 5,000 फीट एजीएल (जमीनी स्तर से ऊपर) से 17,500 फीट की ऊंचाई पर अपनी पहली छलांग लगाई थी और वह न्यूजीलैंड के प्रसिद्ध स्काइडाइवर वेंडी स्मिथ के साथ विमान में उनके प्रशिक्षक के रूप में काम करते हुए सयांगबोचे हवाई अड्डे पर 12,500 फीट की ऊंचाई पर सफलतापूर्वक उतरी थीं।

 

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें