BREAKING NEWS

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

मिशन वार्ड में गूंजेगी शिव महिमा: 9 फरवरी से संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन

Advertisment

: तुर्की की संसद के करीब जोरदार आतंकी धमाका, 1 हमलावर भी ढेर

Admin

Sun, Oct 1, 2023

अंकारा.
तुर्की की संसद के करीब रविवार को एक जोरदार ब्‍लास्‍ट हुआ है। राजधानी अंकारा में संसद के नजदीक यह ब्‍लास्‍ट ऐसे समय में हुआ है जब संसद का नया सत्र शुरू होने वाला था। तुर्की के गृह मंत्रालय ने ने राजधानी में हुए विस्फोट को 'आतंकवादी हमला' करार दिया है। फिलहाल इस मामले में मृतकों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। न्‍यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक आतंकियों ने संसद की एंट्री गेट पर हमला बोला। तुर्की की मीडिया के मुताबिक ब्‍लास्‍ट की वजहों का कुछ पता नहीं चल सका है।
गोलियों की भी आवाज
अरब न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, संसद और आंतरिक मामलों की तरफ से अधिकारियों को तुरंत घटनास्‍थल पर रवाना किया गया है। तुर्की की संसद गर्मी की छु‍ट्टियों के बाद रविवार को फिर से खुल गई है। गृह मंत्रालय ने बताया, 'दो आतंकवादी एक हल्के सैन्य वाहन में सुबह करीब 9:30 बजे हमारे मंत्रालय के सुरक्षा महानिदेशालय के प्रवेश द्वार के सामने पहुंचे और बम हमला किया।' तुर्की मीडिया ने बताया कि इलाके में गोलियों की आवाज भी सुनी गई, आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर पहुंच गईं। जो खबरें आ रही हैं उनके मुताबिक यह एक आत्‍मघाती हमला था जिसे दो हमलावरों ने अंजाम दिया।
गृह मंत्रालय ने बताया है कि हमले के दौरान दो पुलिस अधिकारियों को भी हल्‍की चोटें आई हैं। गृह मंत्री अली येरलिकाया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर यह जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि हमलावरों के बारे में तत्काल कोई जानकारी मौजूद नहीं है। तुर्की की मीडिया ने बताया है कि इस हमले में एक आतंकी को भी ढेर कर दिया गया है।

किसने किया हमला
पिछले कुछ समय से कुर्द और कुछ दूसरे आतंकी संगठनों के साथ-साथ इस्लामिक स्टेट समूह ने देश में कई खतरनाक हमले किए हैं। येरलिकाया ने कहा कि हमलावर एक टेलीविजन फ़ुटेज में बम दस्ते को उस क्षेत्र में पार्क किए गए वाहन के पास काम करते हुए दिखाया गया है जो तुर्की ग्रैंड नेशनल असेंबली और अन्य सरकारी भवनों के पास स्थित है। पुलिस ने शहर के केंद्र तक पहुंच को बंद कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों पुलिस अधिकारियों का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर नहीं थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें