BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: हमास यहां बनाता था इजरायल पर हमले का प्लान, एक स्ट्राइक में हुआ तबाह

Admin

Thu, Nov 16, 2023

तेल अवीव
फिलिस्तीनी समूह हमास के ठिकानों पर इजरायल के हमले जारी हैं। अब खबर है कि इजरायली सेना ने हमास के बड़े नेता के घर को तबाह कर दिया है। इजरायली डिफेंस फोर्स यानी IDF ने एयर स्ट्राइक का एक वीडियो भी जारी किया है। 7 अक्टूबर को हमास ने इजरायल पर रॉकेट अटैक किए थे। तब से ही दोनों पक्षों के बीच खूनी संघर्ष जारी है।

IDF का दावा है कि हमास नेता इस्माइल हानियेह के गाजा स्थित घर पर एयर स्ट्राइक की गई है। इजरायल का दावा है कि हानियेह के घर का इस्तेमाल आतंकवादियों समेत अन्य गतिविधियों के लिए होता था। माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म 'X' पर IDF ने लिखा कि हानियेह 'आतंकवादी संगठन का पोलिटिकल ब्यूरो' था।

हानियेह को हमास के संस्थापक शेख अहमद यासीन का करीबी माना जाता था। वह 1990 के दशक में चर्चा में आया। साल 2006 में हमास की जीत के बाद उसे फिलिस्तीन का प्रधानमंत्री बनाया गया था। साल 2017 में उसे हमास का नेता चुन लिया गया। खबर है कि गाजा में हमास की राजनीतिक गतिविधियों पर उसका खासा नियंत्रण था। यासीन की साल 2004 में हत्या हो गई थी।

इजरायल की सेना ने गाजा के सबसे बड़े अस्पताल पर धावा बोला
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, इजरायली बलों ने बुधवार को गाजा के सबसे बड़े अस्पताल पर धावा बोल दिया था, जहां नवजात शिशुओं सहित सैकड़ों रोगी फंसे हुए हैं। इजरायल शिफा अस्पताल को युद्ध के दौरान प्रमुख निशाने के तौर पर देखता है। इजरायल का कहना है कि शिफा अस्पताल हमास के नियंत्रण वाला स्थान है।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें