BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: कतर की बात मान हमास ने दो अमेरिकी बंधकों को छोड़ा

Admin

Sat, Oct 21, 2023

तेल अवीव
 इजरायल में हमास ने हमले के बाद 200 से ज्यादा लोगों को बंधक बना लिया। इनमें कई अमेरिकी नागरिक भी हैं। दो बंधकों को हमास ने छोड़ दिया है, जो अमेरिका के शिकागो की रहने वाली मां-बेटी हैं। इन बंधकों को छुड़ाने की डील कतर ने कराई है। इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के ऑफिस ने शुक्रवार को देर रात जारी एक बयान में कहा, '17 साल की नताली रानान और उनकी मां जूडिथ को राफा क्रॉसिंग के जरिए मिस्र में पहुंचाया गया है, जहां उनकी मुलाकात इजरायली सुरक्षा बलों से हुई।'


बयान में आगे कहा गया कि इसके बाद उन्हें उनके रिश्तेदारों से मिलाने के लिए एक इजरायली सैन्य अड्डे पर ले जाया गया। दोनों महिलाओं के पास इजरायल की नागरिकता भी है। ये हमले वाले दिन गाजा से 2 किमी की दूरी पर नाहल ओज किबुत्ज में थीं। हमास ने 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमला किया था। आतंकियों ने हाई-टेक सीमा बाड़ को तोड़ दिया था और 1400 से ज्यादा लोगों को मार डाला था। इसके अलावा 200 से ज्यादा लोगों को गाजा में बंधक बनाया।


बाइडेन पर भड़का हमास

यह लोग अपने एक रिश्तेदार का 85वां जन्मदिन मनाने के लिए इजरायल पहुंचे थे। नताली के पिता उरी ने कहा कि शुक्रवार देर रात उन्होंने अपनी बेटी से बात की थी। वह ठीक है और अब मैं राहत महसूस कर रहा हूं। हमास के प्रवक्ता अबू उबैदा ने कहा, 'बंधकों को कतर के मध्यस्थता प्रयासों के जवाब में मानवीय कारणों से रिहा किया गया है। इसके अलावा दुनिया के लोगों को यह दिखाने के लिए कि राष्ट्रपति बाइडेन और उनके फासीवादी प्रशासन की ओर से किए गए वादे झूठे और निराधार हैं।'

क्या बोले बाइडेन
अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि वह बहुत खुश हैं कि दोनों जल्द ही अपने परिवार के साथ मिलेंगे। इसके साथ उन्होंने बाकी बंधकों की रिहाई के लिए अपना प्रयास जारी रखने का वादा किया। कतर ने कहा कि वह मौजूदा संकट को कम करने और शांति बहाल करने के अंतिम उद्देश्य के साथ सभी बंधकों के रिहाई की उम्मीद में इजरायल और हमास के साथ बातचीत जारी रखेगा।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें