BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: फ्रांस ने 300 भारतीयों से भरे विमान को उतारा

Admin

Sat, Dec 23, 2023

नई दिल्ली.

फ्रांस ने गुरुवार को 303 भारतीय नागरिकों को लेकर निकारागुआ जा रहे एक विमान को रोक दिया है। फ्रांसीसी एजेंसियों को संदेह है कि इस विमान का इस्तेमाल मानव तस्करी के लिए किया जा रहा है। पेरिस के सरकारी अभियोजक के कार्यालय ने कहा कि विमान को अज्ञात सूचना के बाद हिरासत में लिया। विमान ने संयुक्त अरब अमीरात से उड़ान भरी थी। यह रोमानिया की चार्टर्ड कंपनी का था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अभियोजकों ने कहा कि फ्रांस की राष्ट्रीय संगठित अपराध विरोधी इकाई जुनाल्को ने जांच अपने हाथ में ले ली है। उधर, फ्रांस स्थित भारतीय दूतावास ने एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि फ्रांसीसी अधिकारियों ने हमें मामले की जानकारी दी है। दूतावास की टीम पहुंच गई है। हम स्थिति की जांच कर रहे हैं। निकारागुआ मध्य अमेरिका का सबसे बड़ा देश है और क्षेत्रफल में न्यूयॉर्क राज्य से थोड़ा बड़ा है। यह देश अमेरिका में अवैध तरीके से प्रवेश करने वालों के लिए जन्नत है। इस देश के रास्ते हर साल हजारों की संख्या में अवैध प्रवासी अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर पहुंचते हैं। इस रास्ते में अवैध प्रवासियों को कई चुनौतियों का भी सामना करना पड़ता है, जिसमें भौगोलिक स्थिति और चोरी-डकैती जैसी घटनाएं भी शामिल होती हैं। निकारागुआ में इन प्रवासियों को लेकर कोई खास जांच भी नहीं की जाती है।

फ्रांसीसी अधिकारियों ने हमें सूचित किया कि दुबई से निकारागुआ जा रहे एक विमान में 303 लोग सवार थे, जिनमें ज्यादातर भारतीय मूल के लोग थे, जिन्हें फ्रांसीसी हवाई अड्डे पर तकनीकी रुकावट के कारण हिरासत में लिया गया था। दूतावास की टीम पहुंच गई है और काउंसलर एक्सेस प्राप्त कर लिया है। हम स्थिति की जांच कर रहे हैं, यात्रियों की भलाई भी सुनिश्चित कर रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें