BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: भारत के पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार यूएसआईएसपीएफ बोर्ड के सलाहकार बने

Admin

Thu, Nov 16, 2023

सैन फ्रांसिस्को
भारत के पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार ‘अमेरिका-भारत रणनीतिक एवं साझेदारी फोरम’ (यूएसआईएसपीएफ) में बोर्ड के सलाहकार के तौर पर शामिल हुए हैं। मीडिया की खबरों में यह जानकारी दी गई है।

कुमार को भारत के रक्षा सचिव के तौर पर अगस्त 2019 से अक्टूबर 2022 के बीच रक्षा क्षेत्र की संपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

यूएसआईएसपीएफ के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मुकेश अघी ने कहा, ‘‘डॉ. कुमार के पास रक्षा और उभरती हुई प्रौद्योगिकियों के बीच अहम तालमेल की तीन दशकों की समझ और विशेषज्ञता है।’’

कुमार रक्षा मंत्रालय में सबसे लंबे समय तक रक्षा सचिव रहे थे। वह रक्षा उत्पादन विभाग में भी सचिव के तौर पर सेवाएं दे चुके हैं।

अघी ने कहा, ‘‘ऐसे वक्त में जब अमेरिका और भारत ‘आईसीईटी’ और ‘आईएनडीयूएस-एक्स’ के क्षेत्र में साझेदारी मजबूत कर रहे हैं, डॉ. कुमार के अनुभव और दृष्टिकोण ने प्रौद्योगिकी सहयोग को बढ़ावा देने, रक्षा ढांचे को मजबूत करने और देश में रक्षा एवं अंतरिक्ष पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।’’

यूएसआईएसपीएफ की ओर से जारी एक बयान में कुमार ने कहा, ‘‘दोनों देशों के संबंधों के इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण समय में अमेरिका-भारत रणनीतिक नीति फोरम के सलाहकार बोर्ड में आमंत्रित किया जाना सौभाग्य की बात है। मैं इन संबंधों को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करने का अवसर मिलने को लेकर उत्सुक हूं।’’

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें