BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: गाजा में भोजन और पानी का संकट गहराया

Admin

Sun, Nov 12, 2023

यरुशलम
गाजा पट्टी में पिछले महीने अक्टूबर की सात तारीख से जारी युद्ध के बीच रोटी का संकट गहरा गया है। खाद्य सामग्री लेने के लिए कतारों में खड़े लोगों में मारकाट मचने लगी है। नागरिकों को एक गैलन पानी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। संयुक्त राष्ट्र के अधिकांश मानवीय सहायता केंद्रों के बाहर लगी कतारों में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डेर अल-बलाह के केंद्रीय शहर में पांच बच्चों की मां सुजान वाहिदी को संयुक्त राष्ट्र के एक सहायता कार्यकर्ता से यह कहते सुना गया-मेरे बच्चे रो रहे हैं। वे भूखे और थके हुए हैं। पानी नहीं है, इसलिए बाथरूम का उपयोग नहीं कर सकते। उल्लेखनीय है कि हमास और इजराइल के बीच छिड़े युद्ध में गाजा में अब तक 10,000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। उत्तरी गाजा से भागे हजारों लोग अब दक्षिणी गाजा में भोजन और दवा की कमी का सामना कर रहे हैं।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें