BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: मेक्सिको में पटाखों के गोदाम में विस्फोट से पांच की मौत

Admin

Thu, Nov 16, 2023

मेक्सिको

मेक्सिको सिटी। मध्य मैक्सिकन राज्य प्यूब्ला के शियुटेल्को नगर पालिका में एक पटाखाें के गोदाम और दुकान में विस्फोट के बाद कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुएब्ला आंतरिक सचिवालय के प्रमुख जेवियर एक्विनो ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि  विस्फोट के परिणामस्वरूप, तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और बाद में दो अन्य की गंभीर रूप से जलने से स्थानीय अस्पताल में मौत हो गई।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने राज्य अधिकारियों के हवाले से बताया कि लास एंटेनास में विस्फोट में और कोई अन्य घर प्रभावित नहीं हुआ।

एक्विनो ने कहा कि दुकान के मालिक और उनके दो बच्चे विस्फोट स्थल पर मारे गए।

अधिकारी ने स्पष्ट किया कि गोदाम के पास राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी संचालन परमिट था।

विस्फोट के कारण फिलहाल अज्ञात हैं और प्यूब्ला अटॉर्नी जनरल के कार्यालय ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें