BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: पाकिस्तान में पुलिस गश्ती दल को निशाना बनाकर किए गए विस्फोट, पांच लोगों की मौत

Admin

Fri, Nov 3, 2023


इस्लामाबाद
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक पुलिस गश्ती दल को निशाना बनाकर किए गए विस्फोट में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना डेरा इस्माइल खान शहर में हुई। पुलिस के मुताबिक, पोंडा बाजार इलाके में एक मोटरसाइकिल पर लगाए गए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस से एक गश्ती वैन को निशाना बनाया गया।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, घटना के बाद बचाव दल के साथ पुलिस की एक बड़ी टुकड़ी इलाके में पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया। सुरक्षा बलों ने जगह की घेराबंदी कर दी और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया। किसी भी समूह या व्यक्ति ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है।

शुक्रवार की घटना डेरा इस्माइल खान में एक पुलिस शिविर पर अज्ञात बंदूकधारियों की गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी की मौत के कुछ ही दिन बाद हुई है। उसी दिन, खैबर पख्तूनख्वा के दक्षिण वजीरिस्तान जिले में एक आईईडी विस्फोट में दो सैनिक मारे गए। डॉन न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, हाल के महीनों में पाकिस्तान में खासकर खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांतों में आतंकवादी हमलों में वृद्धि देखी गई है।

पिछले महीने, पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज (पीआईसीएसएस) ने कहा था कि अगस्त में आतंकवादी हमलों की संख्या लगभग नौ वर्षों में मासिक हमलों की सबसे ज्यादा संख्या थी। पीआईसीएसएस ने कहा था कि देश भर में 99 हमले हुए, जो नवंबर 2014 के बाद से एक महीने में सबसे अधिक संख्या है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें