BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: मियांवली एयरबेस पर फिदायीन हमलावरों ने सुबह-सुबह मचाया कोहराम, 3 लड़ाकू विमानों को जलाया, 3 आतंकी मारे गए

Admin

Sat, Nov 4, 2023

 मियांवली

पाकिस्तान में एक बार फिर आतंकियों ने पाकिस्तान के वायुसेना के बेस पर हमला किया है. आत्मघाती हमलावरों सहित भारी हथियारों से लैस 6 आतंकी पंजाब के मियांवाली स्थित पाकिस्तान वायु सेना के अड्डे में घुस गए हैं. दोनों तरफ से जबरदस्त फायरिंग हो रही है और इसका वीडियो भी सामने आया है जिसमें एयरबेस के अंदर आग की भारी लपटें नजर आ रही हैं. अभी तक एक हमलावर मारा गया है. तहरीक-ए-जिहाद नाम के संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है.

पाकिस्तानी सेना का बयान

पाकिस्तानी सेना (ISPR) इस हमले को लेकर बयान जारी किया है जिसमें कहा गया है, '4 नवंबर, 2023 को तड़के पाकिस्तान वायु सेना का मियांवाली ट्रेनिंग एयर बेस एक असफल आतंकवादी हमले को कोशिश की है. सैनिकों द्वारा तत्काल की गई जवाब कार्रवाई से हमले को नाकाम कर दिया गया जिससे कर्मियों और संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई. सुरक्षाकर्मियों ने असाधारण साहस का परिचय देते हुए 3 आतंकवादियों को बेस में घुसने करने से पहले ही मार गिराया गया, जबकि बचे हुए 3 आतंकवादियों को सैनिकों द्वारा घेर लिया गया.'

सेना के बयान के मुताबिक, 'हालांकि हमले के दौरान पहले से ही ज़मीन पर खड़े तीन लड़ाकू विमानों और एक ईंधन बाउज़र को नुकसान पहुंचा है. क्षेत्र को पूरी तरह से खाली कराने के लिए एक व्यापक अभियान चलाया गया है.'

टीजेपी ने ली जिम्मेदारी

तहरीक-ए-जिहाद पाकिस्तान (टीजेपी) के प्रवक्ता मुल्ला मुहम्मद कासिम ने मियांवाली के एयरबेस पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली है और दावा किया है कई आत्मघाती हमलावर भी इसमें शामिल हैं. स्थानीय निवासियों ने हमले की पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो फुटेज पोस्ट किए हैं. आतंकवादी समूह ने यह भी दावा किया है कि उसने बेस पर मौजूद एक टैंक को भी नष्ट कर दिया है. 

दोनों तरफ से जबरदस्त गोलीबारी

कहा जा रहा है कि आतंकवादियों ने मियांवाली में पाकिस्तान एयरबेस की तारबाड़ वाली दीवारों को पार करने के लिए सीढ़ी का इस्तेमाल किया और फिर अंदर घुसकर हमला शुरू कर दिया और कई बम धमाकों को भी अंजाम दिया. सुसाइड बॉम्बर्स के खिलाफ पाकिस्तानी सेना का ऑपरेशन जारी है और दोनों तरफ से जबरदस्त गोलीबारी हो रही है. 

आपको बता दें कि मियांवाली वही एयरबेस है जहां इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद उनकी पार्टी के समर्थकों ने हमला कर दिया था. इतना ही नहीं, प्रदर्शनकारियों ने एयरबेस के बाहर एक विमान के ढांचे को आग भी लगा दी थी.

इससे पहले शुक्रवार को दर में सुरक्षा बलों को ले जा रहे दो वाहनों पर भी आतंकवादी हमला हुआ था जिसमें कम से कम 14 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे. इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण घटना तब हुई जब सुरक्षा काफिला ग्वादर जिले के पसनी से ओरमारा की ओर जा रहा था.

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें