BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: आतंकी हमले की आशंका: तुर्की की राजधानी दहली, संसद के पास धमाका

Admin

Sun, Oct 1, 2023

अंकारा

तुर्की की राजधानी अंकारा में बड़े आतंकवादी हमले की आशंका जताई जा रही है। रविवार दोपहर संसद के पास जोरदार धमाका हुआ। साथ ही खबरें हैं कि इलाके में गोलीबारी की आवाजें भी सुनाई दी गईं हैं। फिलहाल, हालात की गंभीरता के मद्देनजर पुलिस और सुरक्षाबल मौके पर पहुंच रहे हैं। खास बात है कि यह घटना संसद का सत्र शुरू होने से कुछ समय पहले ही हुई।

तुर्की के आंतरिक मंत्रालय ने इस धमाके को 'आतंकवादी हमला' बताया है। मंत्रालय ने कहा, 'दो आतंकवादी सुबह करीब 9.30 बजे हमारे आंतरिक मंत्रालय के जनरल डायरेक्टोरेट ऑफ सिक्युरिटी के गेट के बाहर पहुंचे और धमाका कर दिया।' फिलहाल, हमले में किसी के भी हताहत होने की जानकारी नहीं है। खास बात है कि कुछ समय पहले ही तुर्की भूकंप की बर्बादी का सामना कर चुका है।

रिपोर्ट के अनुसार, घटना में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। उन्होंने मामूली चोटें आईं हैं। बॉम्ब स्क्वॉड मौके पर पहुंच चुका है और तलाशी अभियान जारी है। साथ ही सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें