BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: एप्स्टीन केस: नाबालिग लड़कियों संग निजी द्वीप पर गए थे प्रिंस

Admin

Sun, Jan 7, 2024

वाशिंगटन.

अमेरिका के अरबपति फायनेंसर तथा वेश्यावृत्ति केस में फंसने के बाद 2019 में जेल के भीतर खुदकुशी कर चुके जेफरी एप्स्टीन से जुड़े मुकदमे के 130 से ज्यादा कोर्ट दस्तावेज सार्वजनिक किए गए। इनमें एप्स्टीन द्वारा नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण और मशहूर हस्तियों के साथ बातचीत शामिल है। इनके मुताबिक, प्रिंस एंड्रयू ने निजी द्वीप पर नाबालिग लड़कियों संग अय्याशी की थी।

शुक्रवार देर रात तक खोले गए एक दस्तावेज में एप्स्टीन को आए फोन संदेशों की प्रतियां भी शामिल की गईं। इसमें हॉलीवुड स्टार हार्वे विंस्टीन का संदेश भी शामिल है। इनसे पता चला कि पाम बीच में पुलिस द्वारा आरोपों की जांच शुरू करने से एक साल पहले किंग चार्ल्स का भाई प्रिंस एंड्रयू कम उम्र की लड़कियों से यौन व्यवहार के लिए भुगतान कर रहा है।

पूर्व नौकरानी का भी बयान शामिल
ताजा दस्तावेजों में 2009 में फ्लोरिडा के पाम बीच में एप्स्टीन के घर की पूर्व नौकरानी का बयान भी शामिल है। उसने बताया कि फायनेंसर ने ब्रिटिश शाही राजकुमार एंड्रयू, जो मैक्सवेल के लंबे समय से दोस्त थे, के साथ कितना समय बिताया था। प्रिंस के खिलाफ वर्जीनिया गिफ्रे ने भी अय्याशी का दावा किया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें