BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: अफगानिस्‍तान में 5.2 की तीव्रता से हिली धरती, भूकंप के तेज झटके से सहमे लोग

Admin

Tue, Dec 12, 2023

काबुल

मंगलवार को एक बार फिर अफगानिस्‍तान में भूकंप आया है। राष्‍ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, अफगानिस्तान में रिक्‍टर पैमाने पर 5.2 तीव्रता का भूकंप आया है। झटका सुबह करीब सात बजकर 3 मिनट पर महसूस किया गया। हालांकि अभी तक भूकंप की वजह से कितने लोग घायल हुए हैं या जानमाल का कितना नुकसान हुआ है, इसकी कोई जानकारी नहीं है। भूकंप सतह से 120 किमी नीचे था।
भूकंप में हुई कई लोगों की मौत
इससे पहले अक्टूबर में, 6.3 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के बाद आए तेज झटकों ने पश्चिमी अफगानिस्तान में सैकड़ों लोगों की जान ले ली थी। तालिबान प्रशासन के हवाले से बताया गया था कि पिछले कुछ वर्षों में भूकंप के लिए अति संवेदनशील क्षेत्रों में से एक इस पहाड़ी देश में आए सबसे खतरनाक झटकों में 2000 से ज्‍यादा लोगों की मौत हो गई थी। जबकि नौ हजार से ज्‍यादा लोग घायल हो गए।

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने तब कहा था कि 6.3 की तीव्रता वाले भूकंप का केंद्र सबसे बड़ा शहर हेरात से 40 किलोमीटर (25 मील) उत्तर पश्चिम में था। इसके बाद तीन बहुत तेज झटके आए थे। इनकी तीव्रता 6.3, 5.9 और 5.5 थी, साथ ही इससे कम तीव्रता वाले कम झटके भी आए। सर्वे की तरफ से कहा गया था कि 4.3 और 6.3 तीव्रता के बीच आठ झटके रिकॉर्ड किए गए थे।

15 अक्टूबर को पश्चिमी अफगानिस्तान में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। इसके कुछ ही दिनों बाद हेरात प्रांत में समान तीव्रता के कई भूकंपों में कम से कम एक हजार लोग मारे गए। कई भूकंपों ने देश के पूरे गांवों को नष्ट कर दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें