BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: जर्मनी के म्यूनिख शहर में हो रही भारी बर्फबारी की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई सारी उड़ानें भी रद्द

Admin

Sat, Dec 2, 2023

म्यूनिख
जर्मनी के म्यूनिख शहर में हो रही भारी बर्फबारी की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया और कई सारी उड़ानें भी रद्द हो गईं। बता दें कि म्यूनिख एयरपोर्ट ने दोपहर 12 बजे तक सभी उड़ानों को रद्द कर दिया है।

कितनी उड़ानें हुईं रद्द?
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शनिवार के लिए निर्धारित 760 उड़ानों में से अब तक लगभग 320 रद्द कर दी गई हैं। जिसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानियां हो रही हैं। म्यूनिख एयरपोर्ट ने एक बयान जारी कर उड़ानों के रद्द होने की जानकारी दी।

ट्रेनें भी हुईं रद्द
कहा जा रहा है कि बर्फबारी की वजह से लंबी दूरी की ट्रेनें भी रद्द कर दी गई हैं। बकौल एजेंसी, म्यूनिख के केंद्रीय रेलवे स्टेशन पर ट्रेनें नहीं पहुंच सकी हैं। माना जा रहा है कि दिनभर ऐसी ही स्थिति रह सकती है। जिसकी वजह से यात्रियों को दोबारा ट्रिप को बुक कराने की सलाह दी गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें