BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: भारतीय तट के पास हिंद महासागर में लाइबेरिया के झंडे वाले टैंकर पर ड्रोन से हमला, मदद के लिए इंडियन नेवी का युद्धपोत रवाना

Admin

Sat, Dec 23, 2023

इजरायल
भारतीय तट के पास हिंद महासागर में लाइबेरिया के झंडे वाले टैंकर पर ड्रोन से हमला किया गया है। हिंद महासागर में एक व्यापारिक जहाज में विस्फोट और आग लगने की खबर सामने आई है। एक समुद्री एजेंसी ने जानकारी दी है कि ड्रोन हमले के कारण इस समुद्री जहाज में विस्फोट हुआ है। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, एक अन्य समुद्री एजेंसी ने बताया है कि लाइबेरिया का ध्वज वाला टैंकर इजरायल का लग रहा था।

मामले की जांच में जुटे अधिकारी
ब्रिटिश सेना के यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस और समुद्री सुरक्षा फर्म एंब्रे के मुताबिक, भारत के तट पर संदिग्ध हमले के कारण जहाज पर आग लग गई। यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस ने कहा कि हमला अनक्रूड एरियल सिस्टम द्वारा किया गया था। फिलहाल, अधिकारी इस मामले की गहन जांच कर रहे है।

भारतीय तटरक्षक जहाज मदद के लिए रवाना
रक्षा अधिकारी ने कहा, "भारतीय तटरक्षक जहाज ICGS विक्रम पोरबंदर अरब सागर में उस व्यापारिक जहाज एमवी केम प्लूटो की ओर बढ़ रहा है। जहाज में कच्चा तेल है और यह सऊदी अरब के एक बंदरगाह से मैंगलोर की ओर जा रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग तो बुझ गई है, लेकिन इसका असर कामकाज पर पड़ा है। चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं, जिनमें करीब 20 भारतीय भी शामिल हैं। आईसीजीएस विक्रम ने क्षेत्र के सभी जहाजों को सहायता प्रदान करने के लिए सतर्क कर दिया है।" भारतीय नौसेना के अधिकारी ने कहा, "आसपास के क्षेत्र में भारतीय नौसेना के युद्धपोत भी भारतीय ईईजेड के बाहर अरब सागर में व्यापारी जहाज एमवी केम प्लूटो की ओर बढ़ रहे हैं।"
 
हाल ही में समुद्री डाकुओं ने किया था अपहरण
हाल ही में भारतीय नौसेना ने एक अपहृत माल्टा ध्वज वाले मालवाहक जहाज से एक घायल नाविक को निकालने में मदद की थी, इसके कुछ दिन बाद ही आज यह जानकारी सामने आई है। दरअसल, अरब सागर में छह समुद्री डाकू अवैध रूप से जहाज एमवी रुएन पर चढ़ गए थे और उसका अपहरण कर लिया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें