BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: हवाई के जंगलों में लगी आग में मरने वालों की संख्या 67 हुई

Admin

Sun, Aug 13, 2023

वाशिंगटन
 अमेरिका के हवाई में माउई द्वीप के जंगलों में लगी भीषण आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 67 हो गई है। माउई काउंटी की जारी विज्ञप्ति में बताया गया, “दमकलकर्मियों का आग बुझाने का प्रयास जारी हैं, लहानिया में सक्रिय आग से अपराह्न एक बजे तक आज 12 अन्य लोगों की मौतों की पुष्टि हुई है। इसी के साथ ही आग से मरने वालों की संख्या 67 हो गई है।” लहानिया की आग पर अभी काबू नहीं पाया जा सका है।” मीडिया के अनुसार यह प्रांत के इतिहास की भीषण आपदा है।


चीन के शानक्सी में भूस्खलन से दो लोगों की मौत 16 लापता

बीजिंग
 चीन के शानक्सी प्रांत की राजधानी शीआन के उपनगरीय इलाके में  शाम मूसलाधार बारिश के कारण चट्टानें और मिट्टी खिसकने से दो लोगों की मौत हो गई है और 16 अन्य लापता हैं। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

शीआन नगरपालिका आपातकालीन प्रबंधन अधिकारियों के सूत्रों ने बताया कि चांगान जिले के बाहरी इलाके में लुआनज़ेन टाउनशिप के एक गांव में हादसा शाम करीब छह बजे हुआ।

उन्होंने बताया कि चट्टान और मिट्टी के खिसकने से दो घरों के साथ-साथ सड़कें, पुल और बिजली आपूर्ति टूट गई है। बचावकर्मियों ने अब तक फंसे हुए चार लोगों को बचा लिया है और बचाव कार्य जारी है।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें