BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: चीनी अंतरिक्ष यात्रियों ने स्पेस में जलाई मोमबत्ती?

Admin

Sun, Oct 1, 2023

बीजिंग
अगर स्पेस में मोमबत्ती जलाई जाए तो क्या होगा? यह सवाल बहुत से लोगों के मन में आता होगा। ऐसे ही सवाल का जवाब तलाशने के लिए चीन के अंतरिक्ष यात्रियों ने एक एक्सपेरिमेंट किया। यह एक्सपेरिमेंट चीनी स्पेस स्टेशन तियांगोंग में 21 सितंबर को अंजाम दिया गया। एक लाइव टेलीकास्ट के दौरान स्पेस स्टेशन में मौजूद अंतरिक्षयात्रियों ने एक मोमबत्ती जलाई। इस दौरान यह दिखाया गया कि माइक्रोग्रैविटी में आग कैसे काम करती हैं।
चीनी अंतरिक्षयात्रियों का यह एक्सपेरिमेंट एक लाइवस्ट्रीम लेक्चर है। इसको चीन में तियांगोंग क्लासरूम कहते हैं। असल में अंतरिक्ष यात्री स्पेस में आग का बिहैवियर देखना चाहते थे। धरती में जब मोमबत्ती जलाई जाती है तो उससे लपट निकलती है। इस दौरान गरम हवा ऊपर और ठंडी हवा नीचे। इस स्पेशल क्लास के दौरान अंतरिक्ष यात्रियों ने पूरे चीन से पांच स्टूडेंट्स से बातचीत की।
 

1997 में बना है रूल
बता दें कि 1997 में रूसी स्पेस स्टेशन मीर में आग लगने की घटना हुई थी। इसके बाद से इसको लेकर सख्त नियम बनाए गए थे। ऐसे में चीनी अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा स्पेस स्टेशन में आग जलाने को लेकर बेहद सख्त नियम बनाए गए थे। असल में स्पेस स्टेशन के अंदर जलने वाली चीजों को लेकर नियम-कानून बहुत सख्त हैं। वैसे चीनी स्पेस स्टेशन में रिसर्च के लिए रैक बनाया गया है जिसका इस्तेमाल करके यह आग जलाई गई थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें