BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: ब्राजील की जेल में दंगा, 5 कैदियों की मौत

Admin

Fri, Jul 28, 2023
ब्रासीलिया ब्राज़ीलियाई राज्य ऍक्रे की एक जेल में दिन भर चले दंगे में पांच कैदियों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। जेल सूत्रों ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने ऍक्रे स्टेट सेक्रेटेरिएट ऑफ जस्टिस एंड पब्लिक सिक्योरिटी के हवाले से देर रात बताया, ''रियो ब्रैंको शहर की एंटोनियो अमारो अल्वेस जेल में  सुबह दंगा भड़क गया। यह दंगा उस समय भड़का जब 13 कैदियों ने भागने की कोशिश की और जेल गार्डों ने जेल के बाहर उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद कैदियों ने दो गार्डों को बंधक बना लिया। एक गार्ड भागने में सफल रहा, जबकि दूसरे को गुरुवार सुबह तक कैदियों ने पकड़ रखा था। हालांकि, अधिकारियों ने दंगा शांत कर दिया है। पीड़ितों की पहचान अभी तक उजागर नहीं की गई है। पुलिस ने जेल के अंदर से 15 हथियार बरामद किए और जांच की जा रही है कि हथियारों की तस्करी कैसे की गई। 15 साल पहले निर्मित, अधिकतम सुरक्षा वाली एंटोनियो अमारो अल्वेस जेल में 99 कैदी हैं, जो सभी आपराधिक संगठनों के नेता हैं।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें